News Addaa WhatsApp Group

UP: निकाह पढ़ने में अटका दूल्हा, PAN कार्ड ने खोली दूल्‍हे राजा की पोल, जानें पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2021  |  12:05 PM

1,972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: निकाह पढ़ने में अटका दूल्हा, PAN कार्ड ने खोली दूल्‍हे राजा की पोल, जानें पूरा मामला!

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां निकाह के दौरान बवाल मच गया. दूल्हे की एक छोटी से गलती ने उसका भंडाफोड़ कर दिया. इसके बाद गांव वालों ने दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी और पूरी बारात हवालात में पहुंच गया. महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में रविवार को निकाह के दौरान रंग में भंग पड़ गया। मौलवी निकाह पढ़ा रहे थे कि उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। इस पर लोगों को शक हुआ। पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई। दरअसल, दूल्हा परिजनों से धर्म छुपाकर मुस्लिम युवती से शादी कर रहा था। इस पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी। भागने की कोशिश पर घरातियों ने कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक थाने में पंचायत होती रही।

आज की हॉट खबर- “कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का...

जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई क्षेत्र की एक लड़की से सिद्धार्थनगर के एक युवक की सोशल मीडिया पर पहचान हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। युवक, युवती के घर भी आने-जाने लगा। दो साल बाद लड़की के परिजनों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लेकिन दूल्हे ने लॉकडाउन का हवाला देकर केवल पांच बारातियों को ही लाने की बात कही। तय तारीख पर रविवार को पांच लोगों को लेकर युवक शादी करने लड़की के घर पहुंचा। निकाह के वक्त दूल्हा उर्दू शब्द बोलने में अटकने लगा। इस पर मौलवी को शक हुआ। लड़की के परिजन दूल्हे के घर गए नहीं थे। इसलिए वे सच्चाई से बेखबर थे। पूछताछ के साथ तलाशी शुरू हुई तो दूल्हे के पर्स से उसका पैनकार्ड मिला, जिस पर फोटो तो युवक का ही था, लेकिन नाम ऐसा था, जो अमूमन दूसरे मजहब के लोगों का होता है। सूचना मिलते ही एसआई लवकुश मौके पर पहुंचे। दूल्हे व बारात आए कुछ युवकों को पकड़कर थाने ले आए। युवकों ने बताया कि वे दूल्हे के दोस्त हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking