News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ISIS आतंकी अबू यूसुफ के घर बलरामपुर से मिले तबाही मचा देने वाला सामान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2020  |  9:25 AM

1,124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ISIS आतंकी अबू यूसुफ के घर बलरामपुर से मिले तबाही मचा देने वाला सामान!

दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आईएसआईस आंतकी अबू यूसुफ को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. यूसुफ के घर से तबाही का पूरा सामान बरामद हुआ है. बलरामपुर में उसके घर से मानव बम वाला जैकेट के अलावा भड़काऊ साहित्य भी मिला है. यूसुफ की पत्नी ने भी माना है कि यसुफ घर बारूद लाता था और बम बनाता था.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

एक दिन पहले दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया था. एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में आए ISIS आतंकी अबू यूसुफ को लेकर कल पुलिस और एसटीएफ की टीम यूपी के बलरामपुर में उसके घर पहुंची थी.
यूसुफ की निशानदेशी पर दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. आतंकी अबू यूसुफ के घर पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. उसके घर से पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिल रहे हैं.. जिससे उसके खतरनाक आतंकी होने की बात पुख्ता हो रही है.

क्या क्या सामान बरामद हुआ?

  • अलग-अलग पॉकेट वाली जैकेट में बम रखने की सुविधा थी
  • 9 किलो विस्फोटक बारूद
  • 3 सिलेंड्रिकल मेटल बॉक्स
  • टारगेट प्रेक्टिस के लिए वुडन कार्ड
  • आईएसआईएस का एक झंडा
  • 30 से ज्यादा बॉल बियरिंग

अबू यूसुफ की पत्नी आयशा ने क्या कहा?

गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव की पत्नी ने बताया, लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर के सामान (बारूद) लाते थे और एक खाली बक्से में रखते थे. मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उन्होंने मोबाइल से ली या किसी और से और वो ये किसके लिए कर रहे थे. उनको बाबरी मस्जिद से कोई लगाव नहीं था. वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना. मुझे बहुत अफसोस है. मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी. इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking