News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: जानिए क्यों लगभग तीन किलोमीटर तक पुलिस को वर्दी उतारकर नंगे पैर चलने पर भी हुई मजबूर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2021  |  3:20 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जानिए क्यों लगभग तीन किलोमीटर तक पुलिस को वर्दी उतारकर नंगे पैर चलने पर भी हुई मजबूर!

यूपी पुलिस आमजनता और हर जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा से ही आग्रसर रही है। फिर चाहे उन्हें किसी की जरूरत को पूरा करने के लिए वर्दी उतारकर नंगे पैरचलना पड़े, खाकी का ऐसा ही चेहरा हमें मुरादाबाद में देखने को मिला है जहां, औद्योगिक नगरी की पुलिस खादर की दुश्वारियों में फंस गई और लगभग तीन किमी दूर तक वर्दी उतारकर नंगे पैर बाढ़ के पानी से हुए जलभराव व कीचड़ से जूझते हुए घटनास्थल पर पहुंची।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

ये है पूरा मामला!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को मुरादाबाद के अमरोहा थाना क्षेत्र के खादर इलाके में गंगापार गैर आबाद क्षेत्र में स्थित गांव गोपालपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी लगभग शाम सात बजे पुलिस को मिली तो उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, सिपाही दीपक पंवार, मनीष कुमार व कुलदीप चार सदस्य टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। गजरौला से टीम ब्रजघाट गंगापुर होते हुए जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर होते हुए फिर खादर क्षेत्र में पहुंचे। चूंकि बाढ़ के सीजन है इलाके में पानी अधिक व रात का समय होने पर पुलिस गंगा पार करके नहीं गई। गढ़ की तरफ से जब पलिस गोपालपुर से लगभग तीन किमी दूर पहले गांव फरीदपुर की मंढैया में पहुंचे तो यहां पर भारी संख्या में पानी भरा था।

काफी देर मंथन के बाद चारों पुलिस कर्मियों ने परिस्थितियों से जूझना का निर्णय लिया और वर्दी उतारकर कभी ट्यूब तो कभी पैदल हो चलकर डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। ऐसे ही फिर लौटते समय दुश्वारियों से जूझे। रात लगभग साढ़े 12 गजरौला पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि खादर क्षेत्र में पहुंचने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन किमी दूर तक पुलिस कर्मियों को पैदल वर्दी उतारकर जलभराव व कीचड़ से जूझते हुए चला पड़ा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking