बुलंदशहर | जिले में सोमवार को प्रेमी जोड़ा महिला थाने में निकाह के बंधन में बंध गया. इस निकाह का गवाह थाने का स्टाफ बना. बाकायदा थाने में मौलवी को बुलाया गया और मौलवी की मौजूगदी में प्रेमी और प्रेमिका ने निकाह कुबूला है.
दरअसल, दो वर्ष पूर्व कानपुर की हिना और बुलंदशहर के शादाब का फेसबुक से सम्पर्क हुआ था. बात बढ़ी तो दोनों ने फोन पर बात के साथ-साथ मिलना भी शुरू कर दिया. देखते ही देखते हिना और शादाब की मुलाकात मोहब्बत में तब्दील हो गई. हिना ने शादाब से निकाह के लिए बात की तो उसने निकाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इससे दुखी हिना ने एसएसपी बुलंदशहर सन्तोष कुमार सिंह से शादाब की शिकायत की. इसके बाद सोमवार को महिला थानाध्यक्ष ने हिना और शादाब को थाने में बुलवाया और दोनों को समझाकर निकाह के लिए कहा. दोनों के रजामंद होने के बाद थाने में मौलवी को बुलाया गया. मौलवी ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादाब और हिना का निकाह कराया.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…