News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कई महीनों से युवती को तंग कर रहा था मनचला……पुलिस ने सीखाया अनोखा सबक, पीड़िता को दिलवाया शगुन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2021  |  1:29 PM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कई महीनों से युवती को तंग कर रहा था मनचला……पुलिस ने सीखाया अनोखा सबक, पीड़िता को दिलवाया शगुन!

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में रक्षाबंधन से पहले एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को अपनी कलाई पर लड़की से राखी बांधवानी पड़ गई। रक्षाबंधन की यह रस्म कहीं और नहीं बल्कि पुलिस चौकी के अंदर ही हुई। इस दौरान तमाम स्थानीय लोग, पुलिस स्टाफ, लड़की और लड़के के परिजन के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी भी मौजूद रहीं।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी ने बताया कि मोदीनगर इलाके की फफराना बस्ती में रहने वाला एक युवक इलाके में ही रहने वाली एक लड़की के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जब भी लड़की घर के बाहर निकलती तभी वह उस पर फब्तियां कसता था, जिसके कारण लड़की का घर से निकलना दूभर हो गया था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की तो लड़की के परिजनाें ने पूरी बात युवक के परिजनों काे बताई। आरोप है कि युवक के परिजनाें ने इस मामले काे गंभीरता से नहीं लिया। इससे युवक के हौंसले और अधिक बुलंद हाे गए। आराेपों के अनुसार हद उस समय हाे गई जब युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की के घर पर पथराव भी किया। आखिरकार परेशान होकर लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मोदीनगर पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसके साथी को पकड़ लिया।

उधर अचानक ही मनचला युवक अपने परिजनों के साथ बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंच गया। कुछ देर बाद ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी भी मौके पर पहुंच गई। मनचले युवक ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए पुलिस के सामने लड़की को अपनी बहन बनाना स्वीकार कर लिया। इस तरह लड़की ने मनचले युवक की कलाई पर राखी बांधने का प्रस्ताव रखा जिस पर मनचला युवक सहमत हो गया और तमाम स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के सामने ही युवक ने अपनी कलाई पर लड़की से राखी बंधवाई । इतना ही नहीं मनचले युवक ने सभी के सामने यह भी घोषणा कर दी कि वह हर साल अपनी कलाई पर राखी बंधवाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking