News Addaa WhatsApp Group

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों के लिए तय हुआ आरक्षण, देखिये सूची

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2021  |  10:10 AM

2,276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों के लिए तय हुआ आरक्षण, देखिये सूची

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग ने 2015 को आधार वर्ष मानते हुए पंचायत चुनाव में आरक्षण को तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी क्रम में बुधवार देर रात जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई. पिछली सूची की तुलना में नई आरक्षण सूची में बदलाव सिर्फ अनारक्षित और महिला के लिए आरक्षित सीटों में हुआ है. अनुसूचित जाति (महिला), अनूसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (महिला) और पिछड़ा वर्ग के लिए जो जिले आरक्षित थे, उनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

नई लिस्ट के मुताबिक अमेठी, कन्नौज, मऊ, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र और हमीरपुर अनारक्षित हो गए हैं. पिछली लिस्ट में इन जिलों को महिला के लिए आरक्षित किया गया था. इसी तरह सिद्धार्थनगर, आगरा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर और अलीगढ़ को महिला के लिए आरक्षित किया गया है. पहले ये जिले अनारक्षित थे.

अनुसूचित जाति (महिला)

लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, शामली, बागपत और कौशांबी की सीट अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित कर दी गई है.

अनुसूचित जाति

इसी तरह जो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है उसमें कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और मिर्जापुर की सीट शामिल है.

ओबीसी (महिला)

बदायूं, संभल, एटा, हापुड़, बरेली, कुशीनगर और वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी (महिला) के लिए आरक्षित की गई है.

ओबीसी

आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती, संत कबीर नगर, चंदौली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है.

महिलाओं के लिए आरक्षित जिले

बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आगरा, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर और अलीगढ़ महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं.

अनारक्षित सीटें

गोंडा, प्रयागराज, बिजनौर, उन्नाव, मेरठ, रामपुर, फतेहपुर, मथुरा, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, अमेठी, श्रावस्ती, कानपुर देहात, अमरोहा, हाथरस, भदोही, गाजियाबाद, कन्नौज, मऊ, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर और गौतमबुद्ध नगर अनारक्षित हैं.

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking