इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा (50) का शुक्रवार शाम जाम में फंसकर निधन हो गया. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूरी स्थिति बताई. लेकिन उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नहीं खोल सकते क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला गुजरने वाला है.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए अधिक समय तक ट्रैफिक रोकने पर एसआई सुशील कुमार व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है. इस पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी साउथ करेंगे. राष्ट्रपति के कानपुर आगमन के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रोके गए ट्रैफिक में वंदना मिश्रा करीब 45 मिनट तक फंसी रहीं. अस्पताल समय से नहीं पहुंच सकीं और उनकी मृत्यु हो गई.
उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से सुबह नौ बजे भैरव घाट श्मशान घाट के लिए निकली. कानपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में किदवई नगर के ब्लॉक निवासी वंदना मिश्रा का विशेष योगदान रहा. वे करीब सात साल तक भारतीय महिला उद्यमी परिषद की महामंत्री भी रहीं. करीब डेढ़ माह पहले वे कोरोना संक्रमित हुई थीं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्हें बेहद दुख हुआ. उन्होंने कानपुर डीएम और पुलिस कमिश्नर को निर्देशित करवाया कि वे मृतक के परिजनों से मिलें. कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने ट्वीट कर माफी मांगी है. शनिवार को असीम अरुण और कानपुर जिलाधिकारी आलोक तिवारी मृतका वंदना मिश्रा के घर पहुंचे और उनके पति शरद मिश्रा से मुलाकात कर राष्ट्रपति का संदेश दिया.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…