उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. सगे चाचा पर ही बच्ची से रेप का आरोप है. पीड़ित परिवार के मुताबिक आठ साल की बच्ची बकरी चराने घर से बाहर गई थी, तभी उसके सगे चाचा ने उसके साथ रेप किया. परिवार का कहना है कि शुरुआत से ही आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था. खाने-पीने की चीजें देनें के बहाने उसे बाहर ले जाने की कोशिश करता था.
परिवार के मुताबिक बच्ची जब बकरी चराने घर से बाहर गई तो मौके का फायदा उठाकर आरोपी चाचा ने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जैसे ही डायल-112 को इस घटना की खबर मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी चाचा को पकड़ थाने ले गई. साथ ही पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी कराया गया.
गोसाईगंज के इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मेडिकल के बाद बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है. वहीं पुलिस का कहना है कि रेप का आरोपी थाने से फरार हो गया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह घटना मंगलवार शाम को हुई. परिवार के मुताबिक बच्ची जब घर से निकली आरोपी चाचा तभी से उसका पीछा कर रहा था. मौके का फायदा उठाकर वह बच्ची को सूनसान झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया.
घायल हालत में बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिवार को पूरा मामला बताया. गुस्साए परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद डायल-112 की टीम आरोपी को थाने पकड़कर ले गई. लेकिन पुलिस का कहना है कि वह थाने से फरार हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक एनकाउंटर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…