News Addaa WhatsApp Group

UP: फिर शुरू हुई शहरों का नाम बदलने की कवायद! अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और मैनपुरी को मयन नगर किए जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2021  |  2:33 PM

848 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: फिर शुरू हुई शहरों का नाम बदलने की कवायद! अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और मैनपुरी को मयन नगर किए जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शहरों और जिलों के नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। अलीगढ़ जिले का नाम ‘हरिगढ़’ रखने का प्रस्ताव पास हो गया है। नवगठित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने के प्रस्ताव को पास किया गया। सदन में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति जताई।वहीं मैनपुरी जिले का नाम भी बदला जाएगा। जिले का नाम मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास किया गया है। जिसके बाद मैनपुरी मयन नगर के रूप में जाना जाएगा। नवगठित जिला पंचायत की दूसरी बोर्ड बैठक सोमवार को जिला पंचायत परिसर के गोविंद वल्लभ पंत सभागार के किसान भवन में हुई।ad3अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, विधायकों से उनके सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि वह यथासंभव विकास कार्यों में सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम करेंगी। सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दिया।इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा था। सभी सदस्यों की सहमति पर सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने, स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनवाने, एक नई चीनी मिल की स्थापना कराए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।वहीं, मैनपुरी में भी जिला पंचायत के सदस्यों ने मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा। बैठक के दौरान मैनपुरी का नाम बदले जाने को लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्यों की ओर से विरोध भी किया गया।हालांकि, जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया। जिला पंचायत में पास किए गए इन प्रस्तावों को अब सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां फैसला लिया जाएगा इनका नाम बदलना है या नहीं।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking