News Addaa WhatsApp Group

UP: अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, खाली हाथ लौटी बरात; ये है पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2021  |  7:18 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, खाली हाथ लौटी बरात; ये है पूरा मामला!

शाहजहांपुर जिले के शहर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह था, लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हा अपनी शादी में घोड़ी पर नहीं चढ़ सका, जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया. गुरुवार को एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे से इतनी शराब पी ली थी कि वह घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा था. काफी बार कोशिश करने पर भी जह वह घोड़ी नहीं चढ़ सका तो दुल्हन ने शादी से मना कर दिया.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

दुल्हन ने कहा कि जिस आदमी ने अपनी शादी के दिन इतनी शराब पी ली है, कि नशे की वजह वह घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा है. शादी के बाद वह उसकी जिंदगी खराब कर देगा. ये कहकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. हालांकि काफी समझाने पर दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई और दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई. लेकिन दुल्हन के दिमाग से ये बात निकल ही नहीं पा रही थी. आखिरकार उसने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. उनका परिवार भी इस बात से पूरी तरह सहमत था.

दोनों पक्षों ने लौटाया एक-दूसरे का सामान

इस बात पर पूरी रात बहस होती रही. फिर पुलिस को मामले की खबर दी गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया. जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी. बतादें कि खुटार के रहने वाली लड़की की शादी सदर बाजार के मैरिज लॉन में होनी थी. शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं. बारात भी मैरिज हॉल तक पहुंच चुकी थी. दरवाजे के लिए जैसे ही बारात चढ़ने लगी दूल्हे ने घोड़ी पर चढ़ने की कोशिश की. दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह घोड़ी पर नहीं चढ़ सका. ये सब देखकर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया.

घोड़ी पर नहीं चढ़ सका नशे में धुत दूल्हा

दुल्हन ने कहा कि जो लड़का अपनी शादी के दिन इतनी शराब पी सकता है कि घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा. अगर उससे शादी कर ली तो उसकी तो जिंदगी खराब कर देगा. नशे में लड़खड़ाते दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी. इंस्पेक्टर अजय पाल ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने इस मामले में कोई भी केस दर्ज नहीं कराया है. दोनों पक्षों के बीच आपस में ही समझौता हो गया. दोनों ने अक दूसरे का दिया सामान भी वापस कर दिया.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking