News Addaa WhatsApp Group

UP: बारात जाने से पहले दरवाजे पर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बड़े भाई की जगह छोटे ने होने वाली भाभी संग लिए सात फेरे!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2021  |  1:26 PM

2,014 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बारात जाने से पहले दरवाजे पर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बड़े भाई की जगह छोटे ने होने वाली भाभी संग लिए सात फेरे!

उत्‍तर प्रदेश में चंदौली के एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रामपुर चौकी (कंदवा) क्षेत्र के एक गांव में हल्दी के रस्म के बीच में दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने पर खलबली मच गई। आखिरकार प्रेमिका के प्यार के आगे प्रेमी के परिजनों को झुकना पड़ा। परिजनों ने मंगलवार को दोनों की चंदौली न्यायालय में कोर्ट मैरेज कराई। उधर, बड़े भाई की जगह छोटे भाई की बारात मंगलवार को धानापुर रवाना हुई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

एक गांव में सोमवार को एक परिवार में बड़े बेटे की हल्दी की रस्म चल रही थी। दूसरे दिन मंगलवार को उसकी बारात धानापुर जानी थी। इसकी खबर मिलने पर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर आ धमकी। उसने रामपुर पुलिस चौकी में अपनी शादी होने का साक्ष्य भी दिया। परिजनों ने पुत्र के प्रेमिका को वधू के रूप में अपनाने पर सहमति प्रदान की। बिहार की युवती ने बताया कि मां मुंडेश्वरी मंदिर में कुछ मित्रों की उपस्थिति में उसने अपने प्रेमी से शादी की थी। चौकी प्रभारी जयकरन सरोज ने बताया कि युवती की शादी के साक्ष्य देने पर युवक के परिजनों उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking