News Addaa WhatsApp Group

UP: थमे कोरोना के कदम, अनलॉक हुआ पूरा उत्तर प्रदेश! सिर्फ रात में जारी रहेंगी पाबंदियां!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2021  |  12:02 PM

1,098 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: थमे कोरोना के कदम, अनलॉक हुआ पूरा उत्तर प्रदेश! सिर्फ रात में जारी रहेंगी पाबंदियां!

उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह से अनलॉक हो गया है। यूपी के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू को हटा दिया गया है। प्रदेश के तीन जिलों मेरठ, गोरखपुर और लखनऊ में भी अब एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि अभी भी सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यानी अब सिर्फ शाम 7 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कर्फ्यू में छूट देने का ये आदेश बुधवार सुबह से लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

अनलॉक हुआ उत्तर प्रदेश

दरअसल कम होते कोरोना मामलों के बीच कर्फ्यू हटाने की शुरुआत 55 जिलों से की गई थी। धीरे-धीरे इसे बढ़ा दिया गया। लेकिन मामले ज्यादा होने की वजह से लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में पाबंदिया जारी रखी गई थीं। अब इन जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हो गए हैं, जिसके बाद अब यूपी के सभी जिले कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं। जबकि सोमवार को वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बाद इन जिलों में भी कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई थी। यानी अब सभी जिलों में हफ्ते में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट रहेगी।

कोरोना संक्रमण के 797 नए मामले

दरअसल बीते 24 घंटों के दौरान यूपी में कोरोना संक्रमण के 797 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि हर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.10 फीसदी हो गया है। अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने के मुताबिक सवा महीने से रोजाना उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही और संक्रमण की दर घट रही है। वहीं पूरे देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86,498 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 2,123 मरीजों की मौत भी हो गई।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking