उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है. सोमवार देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें गाजियाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अमित पाठक को यहां से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसी पड़ पर गाजियाबाद भेजा गया है।
इसी प्रकार एटीएस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बबलू कुमार को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घटना की वजह से अमित पाठक पर गाज गिरी है।
पीड़िता ने वाराणसी में एसएसपी रहते हुए अमित पाठक पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था।





तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…