News Addaa WhatsApp Group

UP: प्रेमिका के घर में घुसने के लिए ब्‍यूटी पार्लर से महिला बनकर मिलने पहुंचा युवक, घूंंघट उठाया तो उड़े होश! देखे वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2021  |  6:29 PM

2,845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: प्रेमिका के घर में घुसने के लिए ब्‍यूटी पार्लर से महिला बनकर मिलने पहुंचा युवक, घूंंघट उठाया तो उड़े होश! देखे वीडियो

भदोही में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए औरतों की तरह साड़ी पहन कर गया. जहां प्रेमिका के घर वालों ने उसे पहचान लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मामला भदोही के सोनखरी गांव का बताया जा रहा है. यहां एक घर में एक युवक अपनी प्रेमिका मिलने के लिए महिलाओं के कपड़े पहन कर घुस गया. जिस घर में वह घुसा उसके सामने चाय बेची जाती है. घर के बाहर लोग बैठे थे. उन्होंने महिला समझकर उसे जाने दिया. लेकिन घर की महिलाओं के सामने भी वह घूंघट की ओट में रहा. महिलाओं ने उससे बातचीत की तो वह लड़कियों जैसी आवाज निकाल रहा था. महिलाओं ने जब उसे घूंघट हटाने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ. जिस पर उन्हें शक हुआ. घर की महिलाओं ने बाहर से आवाज लगाकर लोगों को बुला लिया.

नकली बाल और माथे पर बिंदी

जब अंदर लोग पहुंचे तो हैरान रह गए. जब घूंघट उठाया तो महिला के लिबास में एक पुरुष निकला. उसने माथे पर बिंदी, और नकली बाल लगा रखे थे. हाथों में उसने चूड़ियां भी पहनी हुई थी. जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुलाई कर दी. घर वाले जब तक पुलिस को बुलाते तभी कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए उसे घर के बाहर ले आए. यहां उसके साथी बाइक के साथ खड़े थे, जिस पर वह बैठकर फरार हो गया.

ब्यूटी पार्लर गया था तैयार होने

जानकरी के मुताबिक जिस घर में युवक ने घुसने की कोशिश की वहां कुछ दिनों पहले एक शादी में वह पहुंचा था. पूछताछ में युवक ने बताया कि पहले वह ब्यूटी पार्लर गया, जहां वह महिलाओं की तरह सजने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा.

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking