News Addaa WhatsApp Group

UP: एक दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, लड़की ने एक दूल्हे को पहनाई वरमाला, दूसरे संग लिए सात फेरे!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2021  |  12:55 PM

1,144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: एक दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, लड़की ने एक दूल्हे को पहनाई वरमाला, दूसरे संग लिए सात फेरे!

क्या आपने कभी सोचा है किसी शादी में एक दुल्हन से शादी करने दो दूल्हे पहुंच गए हों तो क्या होगा? आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है? मगर ये बिल्कुल सच है और ये घटना उत्तर प्रदेश के एटा में घटी है. दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो. एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूसरे संग सात फेरे. इस पर पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

दरअसल, ये पूरा मामला एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव की है. बुधवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए. गांव वाले भी कारण जानने के लिए बैचेन थे कि एक ही घर में दो-दो बारात कैसे आ सकती है. बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हे से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। बस फिर क्या था शादी में हंगामा होना तो निश्चित ही था, गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है.

गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहरहाल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है। निर्णय जो भी हो, हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking