News Addaa WhatsApp Group

UP: अब आलू, प्याज और टमाटर बेचेगी योगी सरकार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2020  |  12:55 PM

1,654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अब आलू, प्याज और टमाटर बेचेगी योगी सरकार!

लखनऊ | सब्जियों की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने रणनीति बनाकर एक्शन शुरू कर दिया है. एक तरफ सरकार प्याज की स्टॉक लिमिट तय करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को सीधे राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि वह नो प्रॉफिट, नो लॉस (No Profit, No Loss) पर आलू, प्याज (Onion) और टमाटर (Tomato) की बिक्री करेगी. प्रदेश के सभी जिलों में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है. सरकारी की तरफ से इस संबंध में जरूरी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. इन सब्जियों को मंडी समिति, हाफेड, पराग डेयरी और राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की आउटलेट पर बेचा जाएगा.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में प्याज की उपलब्धता और जमाखोरी पर सख्ती के लिए प्याज की स्टॉक लिमिट तय करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी. इस आदेश के तहत खुदरा व्यापारी 2 मीट्रिक टन तक प्याज भंडारण कर सकते हैं, जबकि थोक व्यापारी अधिकतम 25 मीट्रिक टन तक प्याज रख सकते हैं. यह सीमा दिसंबर अंत तक लागू रहेगी.

स्टॉक लिमिट लागू करने से पहले व्यापारियों को 3 दिन का समय

बता दें बीते 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की थी. प्रदेश सरकार की योजना है कि स्टॉक लिमिट लागू करने से पहले व्यापारियों को 3 दिन का समय दिया जाएगा. व्यापारियों को छंटाई और पैकिंग का काम तीन दिन में पूरा कर लेना होगा. उसके बाद स्टॉक की सीमा लागू होगी. प्रदेश के कुछ जनपदों में प्याज की कीमतों में अचानक आई उछाल को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking