News Addaa WhatsApp Group

UP: किश्तों में बढ़ाया जा रहा वीकेंड लॉकडाउन! अब गुरुवार तक लगी रहेंगी बंदिशें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2021  |  12:40 PM

1,349 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: किश्तों में बढ़ाया जा रहा वीकेंड लॉकडाउन! अब गुरुवार तक लगी रहेंगी बंदिशें

कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन की समय सीमा को दो दिन तक और बढ़ा दिया है. अब 6 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां जारी रहेगी. इस दौरान टीकाकरण और आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेगी। पहले मंगलवार सुबह 7 बजे तक तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था. अब इसे बढ़ाकर पांच दिन कर दिया गया है.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जिस तरह से कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन की तस्वीरें आई उससे मुख्यमंत्री काफी नाराज दिखे. जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सख्ती को और बढ़ाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक अभी मतगणना जारी है ऐसे में लोगों को रोकना आसान नहीं होगा, लिहाजा लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र व राज्यों को लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है.

कल से गांव में कोरोना स्क्रीनिंग अभियान

उधर पंचायत चुनाव खत्म होते ही गांव में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया है. प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांव में कोविड-19 को लेकर विशेष अभियान 4 मई से चलाया जाएगा जो अगले 4 दिनों तक चलेगा। प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर प्रदेश व्यापी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान खांसी बुख़ार और जुकाम जैसे लक्षणो वाले लोगों का टेस्ट कर तत्काल उन्हें आइसोलेशन में भेजा जाएगा. घर में आइसोलेशन की व्यवस्था न होने पर सरकार इसकी व्यवस्था करेगी. बाहर से पंचायत चुनाव में सिर्फ़ वोट डालने आए लोगों पर कड़ी नज़र रहेगी. इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी सुविधाओं से युक्त अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking