News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, कहा- यह राज्य की संपत्ति हैं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2021  |  8:01 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, कहा- यह राज्य की संपत्ति हैं

यूपी में कोरोना महामारी के मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में कोई अपने बेटे को खो रहा है तो कोई मां या बाप को इस महामारी के बीच मरता हुआ देख रहा है। इन सब के बीच कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिनका पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आ गया और उन्हें अपने मां-बाप को खोना पड़ा। ऐसे अनाथ और निराश्रित बच्चों का ध्यान रखने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ओर से उठाने की बात कही है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

‘महामारी के बीच अनाथ हुए बच्चे अब राज्य की संपत्ति’

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित की गई टीम 9 के साथ हुई बैठक में संक्रमण के चलते अनाथ और निराश्रित हुए बच्चों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच प्रदेश के भीतर अनाथ अथवा निराश्रित हुए बच्चे अब राज्य की संपत्ति हैं, उनका ध्यान रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी।

बच्चों को राज्य सरकार मुहैया कराएगी सुविधाएं, विभाग को दिए निर्देश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हुआ है, उन बच्चों के भरण-पोषण समेत सभी जिम्मेदारियां और सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए सीएम योगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल प्रभाव से विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking