News Addaa WhatsApp Group

UP: खाकी पर कोरोना का कहर: पढिये कोरोनाकाल में कितने पुलिसकर्मियों ने गवाई जान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2021  |  7:06 PM

607 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: खाकी पर कोरोना का कहर: पढिये कोरोनाकाल में कितने पुलिसकर्मियों ने गवाई जान!

कोरोनाकाल में एक साल के अंदर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश के 157 पुलिसकर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। ये लोग पिछले साल से लेकर अब तक ड्यूटी के दौरान ही संक्रमित हुए थे। इलाज के दौरान इन्होंने दम तोड़ दिया। इनमें सिपाही से लेकर दरोगा, इंस्पेक्टर, सीओ, एडिशनल एसपी और डीजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। अकेले वेस्ट यूपी में ही 58 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मेरठ जोन में 24 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

*12-12 घंटे तक ड्यूटी करते रहे पुलिसकर्मी*
पिछले साल मार्च में जब लॉकडाउन लगा तो हर काम के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाने लगा। कोरोना अस्पताल से लेकर हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी। एक-एक पुलिसकर्मी 12-12 घंटे तक ड्यूटी करता रहा। इस बीच, पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हुए। पुलिस विभाग के मुताबिक, कोरोना से साल 2020 में 76 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि इस साल 1 जनवरी से लेकर अब तक 81 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं।
*वेस्ट यूपी में 58 पुलिसकर्मियों की मौत*
कोरोना से सबसे ज्यादा पुलिसवालों की मौत मेरठ जोन में हुई है। मेरठ जोन में 24 पुलिसकर्मियों की जान गई। आगरा जोन के 11 पुलिसकर्मियों की जान गई और बरेली जोन के 16 पुलिसकर्मी कोरोना से जान गंवा बैठे। आगरा, बरेली और मेरठ जोन व गौतमबुद्धनगर को मिलाकर वेस्ट यूपी में 58 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हुई है।
अकेले सबसे ज्यादा मौत मेरठ जोन के जिलों में हुई है। मेरठ जोन के अलावा आगरा में 11, प्रयागराज जोन में 6, बरेली जोन में 16, गोरखपुर जोन में 12, कानपुर जोन में 15, लखनऊ जोन में 9, वाराणसी जोन में 22, लखनऊ पुलिस कमिश्नरी के अंतर्गत 11, गौतमबुद्ध नगर पुलिस के 7, जीआरपी के 3, पीएसी के 11, एसीओ के 2, सीबीसीआईडी के 2, सुरक्षा शाखा में 1, डीजी कार्यालय के 2 पुलिसकर्मियों की जान गई है।
*सिपाही से लेकर डीजी तक की मौत*
कोरोना से सिपाही से लेकर उच्च अधिकारी को भी चपेट में लिया। जिनमे 157 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। यूपी पुलिस के सबसे ज्यादा सिपाहियों की मौत हुई है। 25 दरोगाओं, 6 इंस्पेक्टरों अलग-अलग जिलों में कोरोना से मौत हुई। सीओ नागेश मिश्रा और एटा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार की मौत हुई। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी जावेद अख्तर की भी कोरोना ने जान ले ली। वह 31 जुलाई 2021 को ही सेवानिवृत्त होने थे।.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking