उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली ग्राहकों को अब फटाफट (Electricity connection) कनेक्शन मिलेगा. बिजली विभाग झटपट मोबाइल ऐप (Jhatpat mobile app) की मदद से ग्राहकों को जल्द बिजली कनेक्शन मिलेगा.
इससे लोगों को बिजली स्टेशन के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. झटपट ऐप से एक हफ्ते में कनेक्शन मिल जाएगा.
बता दें कि पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Power corporation limited) ने झटपट नाम से ऐप लॉन्च किया है. ग्राहक इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और उसके बाद बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
नए कनेक्शन के लिए फीस जमा करने के बाद ग्राहकों के सारे काम ऑनलाइन होंगे. ऐप पर ही कनेक्शन का स्टेटस भी पता चलेगा. आवेदन के बारे में बिजली इंजीनियर भी आराम से चेक कर सकेंगे.
मोबाइल ऐप को Google play store से डाउनलोड किया जा सकता है उसे डाउनलोड करने के बाद
100 रुपए प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा होगी. इसके बाद इंजीनियर के पास आवेदन पहुंच जाएगा.
अगर किसी ग्राहक का बिजली विभाग पर पुराना बकाया है और इस कारण बिजली कनेक्शन कटा हो या बिजली चोरी में नाम आया हो या फिर किराए का घर हो और Rent agreement न हो, तो कनेक्शन नहीं मिलेगा.
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं... खड्डा…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…
गंभीर आरोप: पिता और दो सगी बहनों के नाबालिग भाइयों पर लगा पीट-पीटकर हत्या…