News Addaa WhatsApp Group

UP: जब नर्स ने अचानक डॉक्टर को जड़ दिया जोर का थप्पड़, मचा बवाल! देखें- पूरा वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2021  |  3:45 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जब नर्स ने अचानक डॉक्टर को जड़ दिया जोर का थप्पड़, मचा बवाल! देखें- पूरा वीडियो

उत्तर प्रदेश | कोरोना माहमारी के इस नाजुक हालात में जहां सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है वहीं डॉक्टर और नर्स के बीच झड़प का मामला सामने आया है. यह घटना यूपी के रामपुर जिला अस्पताल की है. एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें किसी बात को लेकर नर्स और डॉक्टर के बीत काफी बहस हो रही है. दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं हुई.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वह नर्स डॉक्टर से बदतमीजी से बात कर रही है. यहां तक कि बात औकात पर भी आ गई और अचानक नर्स ने डॉक्टर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. एक दम से डॉक्टर ने भी उठकर नर्स को थप्पड़ जड़ दिया.तभी वहां मौजूद एक शख्स ने डॉक्टर को रोकने की कोशिश की.

नर्स ने डॉक्टर को जड़ा चांटा

हद तो तब हो जाती है जब झगड़ते-झगड़ते ही गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को चांटा जड़ दिया. फिर क्या था गुस्से में आकर डॉक्टर ने भी नर्स पर हाथ उठा दिया. ये पूरी घटना पास के ही एक कैमरे में कैद हो गई. वहीं जब सिटी मजिस्ट्रेट से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स से उन्होंने बातचीत की है. दोनों का कहना है कि वह काफी परेशान थे, इसीलिए उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया. वहीं सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि वह इस पूरे मामले की जांच करेंगे.

तमाशबीन बना रहा पुलिसकर्मी

जब डॉक्टर और नर्स आपस में लड़ रहे थे उस समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे. उनके साथ ही वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद था. हैरान करने वाली बात ये है कि सबके सामने डॉक्टर और नर्स लड़ते रहे लेकिन पुलिसकर्मी ने दोनों को रोकने की कोशिश तक नहीं की. वह चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखता रहा.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking