News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2020  |  4:46 AM

1,414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी! WhatsApp
Responsive image

यूपी में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहली अक्तूबर से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू होगा। अगर आपके घर पर बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) नहीं आता है तो आप उसे फोन कर घर पर बुला सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http//sec.up.nic.in पर पंचायतवार हर वार्ड के लिए तय बीएलओ का नाम व उसका मोबाइल नम्बर उपलब्ध रहेगा।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http//sec.up.nic.in पर जाकर ‘सर्च बीएलओ’ पेज पर जाकर आप अपनी पंचायत के अपने वार्ड के बीएलओ का नाम व फोन नम्बर पता कर सकते हैं। अगर बीएलओ ठीक से काम नहीं कर रहा है या उससे आपको कोई शिकायत है तो आप प्रशासन से उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। आयोग के नम्बर: 0522-2630130, फैक्स नम्बर: 0522- 2630115 , 2630134 और ई-मेल आईडी पर भी: secup@secup.in, secup@up.nic.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

चुनाव आयोग की तरफ से बीएलओ व अन्य कार्मिकों के लिए गाइड लाइन

-वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ व अन्य कार्मिकों को अपने मोबाईल फोन पर आरोग्य सेतु डाउनलोड रखना होगा।

-कोई कार्मिक जब फील्ड में जाए तो उसे फेस मास्क लगाए रखना होगा।

-किसी भी घर के एक या दो सदस्यों से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो गज की दूरी से ही बात की जाएगी।

-अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके एक साथ कई परिवारों का विवरण दर्ज नहीं किया जाएगा।

-हैण्ड सैनिटाइजर की शीशी साथ रखनी होगी। किसी भी दस्तावेज को देखने या उस पर हस्ताक्षर कराने के बाद हाथों का सैनिटाइज किया जाएगा।

वोटरों का ब्यौरा देने के लिए घर के मुखिया को सलाह

-बीएलओ जब आपके घर आए तो दो गज का फासला बनाकर चेहरे पर फेस मास्क लगाकर उसके प्रश्नों का उत्तर दें।

-प्रयास यही हो कि घर का मुखिया अपने पूरे परिवार के सभी सदस्यों के नाम, पिता का नाम, लिंग व आयु का विवरण दे।

– पिछले पांच वर्ष में अगर आपके परिवार में माता-पिता या किसी अन्य सदस्य का देहांत हुआ तो उसका भी विवरण भी बीएलओ को दें।

-बीएलओ के मांगने पर उसे निवास का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि उपलब्ध करवाएं।

-जब बीएलओ आपके घर आए तो आसपास के पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित न होने दें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking