News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: प्रदेश में भयावह हुई कोरोना की दूसरी लहर, CM योगी का आदेश – 500 से अधिक कोरोना केस मिले तो जिलाधिकारी लगा सकते हैं नाइट कर्फ्यू!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2021  |  10:39 AM

815 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: प्रदेश में भयावह हुई कोरोना की दूसरी लहर, CM योगी का आदेश – 500 से अधिक कोरोना केस मिले तो जिलाधिकारी लगा सकते हैं नाइट कर्फ्यू! WhatsApp
Responsive image

कोरोनावायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर देशभर में बढ़ रहे हैं. ऐसे में संक्रमण पर काबू पाने के इरादे से कई राज्य लॉकडाउन से जैसे सख्त कदम उठा रहे हैं. इसी कड़ी में लॉकडाउन से संबंधित आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जारी किया है. इस आदेश के बाद जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में संक्रमण की स्थिति के आधार पर लॉकडाउन लगा सकेंगे.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जहां भी कोरोना के 500 से ज्यादा संक्रमित मामले हैं, वहां के कलेक्टर अगर चाहें तो रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू या कुछ सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा सकते हैं. इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में अधिकारियों से कहा कि भीड़ वाली जगहों को चिन्हित किया जाए और वहां सख्ती से कोरोना नियमों का पालन कराया जाए.

सीएम का निर्देश अगर नहीं सुधरे तो कर दो सील

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा है कि अगर लोग नियमों का पालन न करें तो उनके खिलाफ चालान किया जाए. इसके बाद भी अगर सुधार नहीं आता है तो तुरंत इलाके को सील कर दिया जाए. सीएम का आदेश है कि कोरोना पर लगाम कसने के लिए जरूरी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है.

बुधवार को राज्य में दर्ज हुए 6023 नए मामले

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिल रही है. राज्य में बुधवार को कोरोना के 6023 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ सूबे में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 31, 987 हो गई है. वहीं बुधवार को 1484 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. हालांकि इस दौरान 40 लोगों की संक्रमित होने के बाद मौत भी हुई है. ऐसे में प्रशासन कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking