News Addaa WhatsApp Group

UP: बिना मास्क घूम रहे सिपाही को युवक ने टोका, तो बौखलाए सिपाही जड़ दिया थप्पड़, अब लाइन हाजिर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2021  |  10:52 AM

1,122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बिना मास्क घूम रहे सिपाही को युवक ने टोका, तो बौखलाए सिपाही जड़ दिया थप्पड़, अब लाइन हाजिर!

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सिपाही ने एक शख्स को इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उसने सिपाही से इतना पूछ लिया साहब आपका मास्क कहां है? इस बात से सिपाही बौखला गया और सवाल करने वाले शख्स का फोन छीनकर थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जानकारी सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। उसे लाइन हाजिर कर दिया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मामला शीशगढ़ थाने की डायल 112 पर तैनात एक सिपाही का है। रविवार को 11 बजे कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा में आपसी विवाद होने की सूचना पर 112 पुलिस पहुंच गई। इसमें तैनात एक सिपाही बिना मास्क के नीचे उतरा और लोगों को कोरोना की नसीहत देने लगा। इसी बीच किसी ने सिपाही से पूछ लिया कि सर आपका मास्क कहां है। आप तो मास्क नहीं लगाए हो।

सिपाही ने युवक का फोन भी छीन लिया

सिपाही ने कहा कि मेरा मास्क गाड़ी में है। तुझे क्या मतलब। इतना कहकर युवक के थप्पड़ जड़कर उसका फोन छीन लिया। हालांकि, कहासुनी करने पर उसका फोन तो वापस कर दिया। इस बिना मास्क सिपाही व थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो गया।

SSP ने सिपाही पर लगाया 1000 रुपए का जुर्माना

एसएसपी रोहित सांगवान ने बताया कि सिपाही सुशील कुमार सिंह के द्वारा सूचना पर गांव गए थे। जहां वह बिना मास्क के थे। एक व्यक्ति के द्वारा उनका वीडियो बनाया जा रहा था और पूछा गया कि वह बिना मास्क के क्यों है ?तो उक्त सिपाही के द्वारा मोबाइल पर झपटने का प्रयास किया गया। यह आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं है। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करके 1000 रुपए का जुर्माना लगाया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking