News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सांसद रवि किशन ने किया भोजपुरी फिल्म ” ठीक हैं ” का मुहूर्त!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2020  |  7:38 PM

1,088 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सांसद रवि किशन ने किया भोजपुरी फिल्म ” ठीक हैं ” का मुहूर्त! WhatsApp
Responsive image
  • सांसद रवि किशन ने किया भोजपुरी फिल्म ” ठीक हैं ” का मुहूर्त
  • निरहुआ और आम्रपाली दुबे अभिनित इस फिल्म का नौका विहार पर हुआ मुहुर्त
  • प्रदेश में शूटिंग की पहली पसंद बन रहा गोरखपुर ,सांसद ने मुख्यमंत्री योगी को दिया धन्यवाद।

गोरखपुर । शनिवार को गोरखपुर के नौका विहार पर सांसद रवि किशन द्वारा भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त किया गया।निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि निर्माता – निर्देशको की पहली पसंद गोरखपुर बनता जा रहा है।यहाँ वर्तमान में कई फिल्मो और वेब
सीरीज की शूटिंग चल रही है और आगामी दिनों में भी इनकी संख्या बढ़ेगी।इससे यहाँ के लोकल कलाकारों को काम करने का मौका मिलेगा।फिल्मो की शूटिंग से तरह तरह के रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।पर्यटन का दायरा बढेगा।कला के क्षेत्र में गोरखपुर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा।गोरखपुर ही नहीं आसपास के जिलों कलाकार भी इससे जुड़ेंगे।

सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराज जी की फिल्म उद्योग के निर्माण,इसके विकास और इसके प्रसार के प्रति जो सक्रियता है वो सराहनीय है।उन्होंने प्रदेश में एक ऐसे फिल्म सिटी के निर्माण का जिम्मा उठाया है जो देश ही नहीं विश्व स्तर पर जाना जाएगा।कलाकारों को अपने जनपद,अपने प्रदेश में ही अभिनय का एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।मुख्यमंत्री जी ने निर्माता निर्देश्को को जो सहुलियत दी है ,जो उनके प्रति सहयोग की भावना है वही कलाकारों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking