News Addaa WhatsApp Group

UP: हाथरस में 4 लोगों ने गैंगरेप के बाद काट दी थी जीभ, दलित महिला ने एम्स में तोड़ा दम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2020  |  5:03 AM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हाथरस में 4 लोगों ने गैंगरेप के बाद काट दी थी जीभ, दलित महिला ने एम्स में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है. चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी. गैंगरेप के बाद उसके उपर जानलेवा हमला किया गया था. इसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था. कल ही उसे सफदरजंग रेफर किया गया था.

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का शव शाम तक गांव लाया जाएगा. उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौरतलब है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की एक दलित युवती के साथ यह घिनौनी वारदात 14 सितम्बर को तब घटी थी, जब युवती पशुओं का चारा लेने के लिए अपनी मां के साथ खेत पर गयी थी.

आरोप है कि गांव के ही चार दरिदों ने उसे एक खेत में खींचकर गैंग रेप का शिकार बना डाला और हमला करके उसे जान से मरने की कोशिश की गई. युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. हालत बिगड़ता देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई .

इस वारदात से आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था. पुलिस ने एक-एक करके वारदात के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. रविवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पीड़िता से मिलने अलीगढ़ आए थे.

इस बीच पीड़िता के भाई ने कहा है कि दरिंदों को फांसी दिलानी है. जब तक इंसाफ नहीं मिलता है, तब तक हमें खतरा रहेगा. बसपा सुप्रीमो मायावती इस वारदात पर अपने ट्वीट के जरिये यूपी सरकार पर निशाना साधा चुकी हैं. पीड़िता के पिता को प्रशासन ने चार लाख 12 हज़ार की आर्थिक मदद दे दी है.

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking