News Addaa WhatsApp Group

upculture.up.nic.in/कुशीनगर: अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के प्रतिभावान कलाकार 01 अगस्त तक करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2022  |  5:32 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
upculture.up.nic.in/कुशीनगर: अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के प्रतिभावान कलाकार 01 अगस्त तक करें आवेदन
  • सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में 03 अगस्त को

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं यथा-लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन प्रस्तावित है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी ने उक्त के क्रम में जनपद में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया है। उक्त सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कलाकारों को अपना आवेदन, निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 01-08-2022 तंक करना होगा, जो जिला सूचना कार्यालय, कुशीनगर या संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर भी प्राप्त किया जा सकता है। यह आवेदन जिला सूचना कार्यालय, कुशीनगर में जमा किया जाएगा। इच्छुक कलाकार/अभ्यर्थी 01 अगस्त 2022 तक प्रत्येक दशा में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर दें। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

यह भी अवगत कराया गया कि उक्त प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन 03 अगस्त 2022 को जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर में प्रातः 09.00 बजे से किया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking