News Addaa WhatsApp Group

UPSSSC PET 2022 Exam/कुशीनगर: प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET- परीक्षा के मद्देनजर ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2022  |  5:11 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPSSSC PET 2022 Exam/कुशीनगर: प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET- परीक्षा के मद्देनजर ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
  • सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के दिये कड़े निर्देश

कुशीनगर। प्राम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा को सम्पन्न कराने में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। उन्होंने गीता इंटरनेशनल स्कूल रविंद्रनगर तथा गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र के कक्षों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मंशानुरूप परीक्षा कराये जाने हेतु अधिकारियों, कक्ष निरीक्षकों आदि को निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की भी रिपोर्ट ली तथा अभ्यर्थियों के बैग एवं मोबाइल जमा करने के कक्ष का भी निरीक्षण किया।

विदित हो कि पेट 2022 परीक्षा की प्रथम पाली में जनपद में कुल पंजीकृत 7968 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5499 उपस्थित तथा 2469 अनुपस्थित पाए गए।उक्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व सुचारू तरीके से चल रही थी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking