News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 3, 2024  |  5:56 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार/कुशीनगर । गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है।इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह शुभ दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भैयादूज व गोवर्धन पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। गोबर से भव्य गोवर्धन बनाने के बाद विधि विधान से इनकी पूजा कर महिलाओं ने सुख समृद्धि शांति के लिए चली आ रही परंपरा के अनुसार उनकी कुटाई की।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

गोवर्धन पूजा का त्यौहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के नपं मथौली सहित मुहम्मदा जमीन सिकटिया,दुबौली, अथरहा, लंगडी, मुड़िला हरपुर, पिपरा,सतभरिया,अजीजनगर सहितआदि दर्जनों गांवो में बच्चियों सहित युवतियो ने अपने गांव में समूह बना गोबर से गोवर्धन को बनाया। यहां पहुंच विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए विधि विधान से उनकी पूजा कर मन्नत मांगी साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद लगभग 2 बजे गांव की महिलाओं ने प्राचीन समय से चली आ रही रीति रिवाज के तहत उनकी कुटाई की।कुटाई के बाद कुंवारी कन्याओं सहित विवाहिताओं ने इस गोबर से शाम को पीड़िया लगाई।

इस दौरान श्री मती मंजू मिश्र, मीना देवी, कृष्णावती देवी , पायल मिश्र, दीपिका तिवारी, नीतिका, अन्नू ,तन्नू, खुशी, अनिता देवी, कमलावती देवी, बिमला देवी, चुलबुली पाण्डेय आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking