कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा प्रधानाचार्य सम्मान समारोह – 2022 का आयोजन के.आई.पी.एम.टेक्निकल कैम्पस, गीडा (गोरखपुर) में किया गया, जिसकी अध्यक्षता परिषद के संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने की तथा मुख्य वक्ता रामनरेश सिंह मंजुल जी रहे।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षकद्वय के साथ प्रदेश महामंत्री रविन्द्र नाथ त्रिपाठी तथा कुशीनगर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उपेन्द्र नाथ तिवारी तथा वर्तमान प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, वृक्षमित्र एस.पी.सिंह, उमेश उपाध्याय सहित अधिक संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अतिथिगण की उपस्थिति रही। के.आई.पी.एम. के प्रबंध निदेशक विनोद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विद्यालय के अतीत एवं वर्तमान के एक साथ सम्मानित होने पर सर्वश्री संजय कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष, सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार), विजय कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, विशाल सिंह प्रबन्धक, रामकवल सिंह मंत्री, सुनील पाल, संजय गोंड, अभिनीत राय, शैलेन्द्र ‘असीम’, अभिषेक पाण्डेय, चंद्रभूषण मिश्र, प्रदीप मौर्य, शालिनी सक्सेना, राकेश उपाध्याय, प्रदीप चौबे, बद्रीनाथ गुप्त सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…