News Addaa WhatsApp Group Join करें

वैदिक मंत्रों सहित पूजन अर्चन के साथ हुआ फर्म का उद्घाटन

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 4, 2024  |  7:17 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वैदिक मंत्रों सहित पूजन अर्चन के साथ हुआ फर्म का उद्घाटन

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत स्थित बोदरवार – मंसूरगंज मुख्य मार्ग पर अगया गांव के पश्चिम में मां पड़खोरी ट्रेडर्स एवं राइस मिल फर्म का उद्घाटन समारोह वैदिक मंत्रों सहित पूजन – अर्चन के साथ संपन्न हुआ I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

इस दौरान फर्म पर चौबीस घंटों तक भजन कीर्तन का भी आयोजन रहा I
विदित हो I कि 04 दिसंबर बुधवार के दिन विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत बोदरवार से मंसूरगंज जा रही मुख्य सड़क पर ग्राम सभा पड़खोरी – अगया से पश्चिम तरफ मुख्य मार्ग पर स्थित मां पड़खोरी ट्रेडर्स एवं राइस मिल का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बलुआ कोठी के पूर्व प्रधान अभय प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार सिंह व सूरज सिंह रहे I

इस फर्म पर चौबीस घंटों के लिए भजन व कीर्तन भी आयोजित रहा I तथा पूर्णाहूति के दिन आचार्य सुभाष चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य यजमान गुलाब सिंह से पूजन अर्चन कराते हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि से फर्म का उद्घाटन कराया गया I इस अवसर पर मुन्ना सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, बिचित्रमणि सिंह, यशवीर सिंह व अपने कलाकारों संग शप्तऋषि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking