News Addaa WhatsApp Group

वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 13, 2025  |  6:51 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

बोदरवार/कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 13 जनवरी सोमवार को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वर्गीय सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता में गोरखपुर स्टेडियम, शाहपुर, बुद्धा कोचिंग सेंटर मंसूरगंज, स्पोर्ट कालेज देवरिया, अहिरौली महराजगंज, संतकबीरनगर, सीतलापुर, बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर और टाईगर क्लब महराजगंज की टीमें खेल मैदान पर उपस्थित होकर अपने टीमों की इंट्री करा कर टास कराते हुए एक दूसरे के साथ ग्रुप बना कर वालीबाल के खेल को खेलने के लिए तैयार हुई I

कमेटी के अनुसार वालीबाल का यह प्रतियोगिता लीग मैच के रुप में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया I इस मैच में सभी टीमों के खिलाडियों को एक दूसरे टीम के साथ खेलना होता है I हस्तकंदुक प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया I इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच मकर संक्रांति पर्व के दिन 14 जनवरी मंगलवार को खेला जाएगा I प्रतियोगिता में कमेटी का निर्णय और निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य होगा I कमेटी को अपने अनुसार आयोजित इस खेल में परिवर्तन करने का पूरा अधिकार निहित है I

इस दौरान प्रधान घुरहुपुर रामनिवास उर्फ पप्पु पटेल, साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ राजू पटेल, शैलेश पटेल, राजेश पटेल, कमलेश पटेल, अनिल पटेल, बबलू पटेल, अजय पटेल, राजकुमार, बेचन पटेल, हेमंत पटेल, ब्रम्हानंद पटेल, गिरिजेश विश्वकर्मा आदि आयोजक मंडल के लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking