News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगरपालिका कुशीनगर बोर्ड की बैठक में वभिन्न प्रस्ताव पारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2023  |  8:04 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगरपालिका कुशीनगर बोर्ड की बैठक में वभिन्न प्रस्ताव पारित
  • नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभी होटल, हॉस्पिटल व रेस्टोरेंट आदि से टैक्स वसूली का प्रस्ताव
  • पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक 

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर  बोर्ड की बैठक रविवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष किरण राकेश जयसवाल की अध्यक्षता में सभी वार्ड के सभासदों के साथ सम्पन्न  की गयीl बैठक में सर्वसम्मति से नगर की सफाई व्यवस्था पेयजल एवं पथ प्रकाश व्यवस्था  के साथ – साथ  शासन द्वारा जारी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के के अंतर्गत मेरा देश मेरा माटी  कार्यक्रम को दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विचार किया गयाl इसी क्रम में  प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़  करने के लिए पकवा इनार से मल्लूडीह, गोपालगढ़ बाईपास से बैरिया चौराहे तक स्ट्रीट लाइट तथा  नगर में सभी वार्डों  में वाटर एटीएम की व्यवस्था व सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का सर्वसम्मति से  निर्णय लिया गयाl इसी क्रम में पालिका के राजस्व को बढ़ाने हेतु सभी होटल, हॉस्पिटल व रेस्टोरेंट  आदि को टैक्स लगाकर वसूली करने पर विचार विमर्श किया गया l इस दौरान पालिका अध्यक्षा ने कहा कि नगरपालिका के हर वार्ड व क्षेत्र का विकास कार्य व समस्या का निदान  बिना भेद -भाव किया जाएगा l पालिका के विकास व जनहित की सुविधाओं तथा मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा l   बैठक में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, प्रधान लिपिक राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन,समरजीत, सभासद दुर्गेश शर्मा, सभासद प्रतिनिधि अमेरिकन, गुड्डू कुशवाहा, विनय सिंह सहित  समस्त सभासद व पालिका कर्मी उपस्थित  उपस्थित रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking