News Addaa WhatsApp Group Join करें

वच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया प्रशिक्षित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 1, 2025  |  7:15 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया प्रशिक्षित

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के सभागार कक्ष में शनिवार को महिला एवं वाल विकास परियोजना द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को क्षमता एवं निर्माण विकास के लिए दिए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण “पोषण भी पढ़ाई भी” के दौरान वच्चों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

प्रशिक्षक एआरपी वरुणेश चंचल पाण्डेय ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ीयों को नयी शिक्षा निति 2020 के तहत अपनाये गए पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। 0 से 3 वर्ष के वच्चों के लिए प्रारम्भिक प्रोत्साहन नव चेतना पाठ्यक्रम के तहत लागू किया गया है वहीं 3 वर्ष से 6 वर्ष के वच्चो के लिए अर्ली चाइल्ड केयर एण्ड एजुकेशन के तहत आधारशीला पाठ्यक्रम लागू है। इसमें वच्चों के सर्वांगीण विकास पर संज्ञानात्मक भाषा, संवेदनात्मक, रचनात्मक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशिक्षक संजय जायसवाल ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी अपने केंद्र पर पोषण के साथ साथ पढाई के नवीनतम कौशलों के बारे में वच्चों को बतायें ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी सीडीपीओ विभा शाही, बीपीसीएम राजेश कुमार, राकेट संस्था की प्रतिनिधि व आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता शर्मा, रीता देवी, रंजना मिश्रा, पूनम देवी, जानकी पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, द्रोपदी गुप्ता, अमृता त्रिपाठी, संध्या सिंह, रेखा केजरीवाल, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking