News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप! दोगुना टैक्स वसूली से बिफरे बस मालिक, शिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 28, 2026  |  3:15 PM

1,604 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप! दोगुना टैक्स वसूली से बिफरे बस मालिक, शिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के नगर पालिका हाटा क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गोरखपुर प्राइवेट बस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर पालिका द्वारा नामित ठेकेदार पर संगठित तरीके से वसूली करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि नगर सीमा के साथ-साथ राष्ट्रीय/राज्य मार्गों (हाईवे) पर भी बसों सहित अन्य यात्री वाहनों को रोककर मनमानी रकम वसूली जा रही है।
बस मालिकों के अनुसार, यह वसूली निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक, कई मामलों में दोगुना तक की जा रही है। इससे न केवल वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आए दिन चालकों और ठेकेदार के कथित गुर्गों के बीच कहासुनी, बहस और झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
एसोसिएशन का दावा है कि इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दी थी। बावजूद इसके अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि मामले की जांच में लगे कुछ अधिकारी और कर्मचारी ही शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने में जुटे हैं। बस मालिकों का कहना है कि उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने की सलाह दी जा रही है, साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की जा रही है। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह पूरे सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।
बस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और वाहन चालकों को इस उत्पीड़न से राहत मिल सके।
वहीं, इस मामले में अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में असंतोष और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking