News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरनाथ में सीएचसी गेट पर क्लिनिक खोलकर ईलाज कर रही आशा

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 28, 2026  |  8:05 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरनाथ में सीएचसी गेट पर क्लिनिक खोलकर ईलाज कर रही आशा WhatsApp
  • धड़ल्ले से होता है गर्भपात, विभाग मौन 

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के मुख्य द्वार पर स्थित एक मकान में अस्पताल की एक आशा कार्यकत्री द्वारा डॉक्टरों के समानांतर ओपीडी चलाकर गर्भवती महिलाओं का ईलाज किया जाता है तथा धड़ल्ले से गर्भपात भी कराया जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कई बार इस क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर उक्त महिला को गर्भपात कराते हुए रंगे हाथ पकड़ा भी गया है परंतु महकमे में गहरी पकड़ होने के कारण बिना किसी ठोस कार्रवाई के ही पूरे मामले की लीपापोती कर दी जाती है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बता दें कि जहां एक तरफ जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के ईलाज से मौतें हो रही है तथा अवैध अस्पतालों पर नकेल कसने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है वही दूसरी तरफ कुबेरस्थान सीएचसी के मेन गेट पर स्थित एक मकान में अस्पताल में तैनात एक आशा कार्यकत्री द्वारा बड़े डॉक्टरों के तर्ज ओपीडी चलाकर गर्भवती महिलाओं का ईलाज किया जा रहा है तथा धड़ल्ले से गर्भपात भी कराया जा रहा है। जो कि पूर्णतः अवैध एवं स्वास्थ्य विभाग को एक खुली चुनौती भी है। कई बार स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर उक्त आशा को गर्भपात कराते हुए रंगे हाथ पकड़ा भी गया है तथा इस कृत्य की स्पष्ट आख्या भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की गई है परंतु उक्त आशा के बड़े रसूख के कारण अभी तक कार्यालय से कोई ठोस कार्रवाई नही हुई तथा मामले की लीपापोती कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार दो – दो बार अपर निदेशक के आदेश पर डिप्टी सीएमओ तथा सीएचसी प्रभारी की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ इस क्लिनिक को सील कर, सील आख्या उच्चाधिकारी को भेजा है जिसपर कोई कार्रवाई नही हुई तथा उक्त आशा द्वारा स्वय सील तोड़कर पुनः धड़ल्ले से अपना क्लिनिक चलाया जा रहा है।

इस संदर्भ में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर धीरज सिंह का कहना है कि जांचोपरांत उक्त आशा की क्लिनिक को सील कर आख्या उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दी गई थी। अब आशा द्वारा पुनः ताला तोड़कर क्लिनिक चलाया जा रहा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आशा को नोटिस देकर जबाव मांगा गया है कि किसके आदेश पर उसने क्लिनिक का ताला खोला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking