News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक ने ठंड में बांटी राहत, सेवरही व चौबिया पटखौली में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 6, 2026  |  6:05 PM

892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने ठंड में बांटी राहत, सेवरही व चौबिया पटखौली में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण”

तमकुहीराज, कुशीनगर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. असीम कुमार मंगलवार को राहत बनकर सामने आए। विधायक ने अपनी विधानसभा के दो स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।
नगर पंचायत सेवरही के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब व जरूरतमंद लोग मौजूद रहे, जहां विधायक ने स्वयं कंबल वितरित कर लोगों का हालचाल जाना। इसके उपरांत विधायक ग्राम सभा चौबिया पटखौली पहुंचे, जहां मुसहर समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस दौरान विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि “ठंड के इस मौसम में गरीब और वंचित वर्गों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची राजनीति और जनसेवा है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking