News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक पी.एन पाठक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में हुए शामिल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 9, 2025  |  8:09 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक पी.एन पाठक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में हुए शामिल WhatsApp
Responsive image
  • यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के बेहतर प्रदर्शन व कार्यों का किया सराहना
  • भाजपा राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कसया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक दो दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन 7 से 9 फरवरी तक महाराष्ट्र के एमआईटी डब्ल्यूपी कैंपस, पुणे में आयोजित हुआ। विधायक पी.एन पाठक शनिवार को भी पुणे में आयोजित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित सम्मेलन में 14वां नेशनल कॉन्क्लेव भारतीय छात्र संसद के समारोह में भी भाग लिया। विधायक श्री पाठक ने विभिन्न समितियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों के साथ राज्य की विभिन्न योजनाएं, जो उनके राज्यों में जनहित में फलीभूत हो रही हैं तथा विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में इसमें देशभर के विधायकों को क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भारतीय छात्र संसद का उद्घाटन, राजनीतिक नेतृत्व विकास सत्र, और युवा संवाद कार्यक्रम जैसी प्रोग्राम आयोजित हुआ। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक इस दौरान विभिन्न सत्रों में भाग लिए और नीति-निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा किया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने शनिवार को पुणे में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, कोथरुड में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल होकर संबोधित किया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं,अपने जनकल्याणकारी उद्देश्यों पर चर्चा कर सकते हैं। आगे कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। आगे कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक सम्मेलन आयोजित करने की पहल की सराहना की और कहा कि चर्चा, विचार-मंथन और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने से विधानमंडलों को सशक्त और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक पी.एन पाठक की प्रशंसा

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक पी.एन पाठक का प्रशंसा की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधायक पी.एन पाठक के परफोर्मेंस व कमिटमेंट को देखकर मैं काफी प्रसन्न हु। इनको बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हु। विधायक पी.एन पाठक ने भी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking