News Addaa WhatsApp Group Join करें

विद्युत उपकरणों के नीचे न बनाएं दुर्गा पंडाल: दीपक श्रीवास्तव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 21, 2025  |  3:58 PM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्युत उपकरणों के नीचे न बनाएं दुर्गा पंडाल: दीपक श्रीवास्तव WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/अमरनाथ यादव/कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र बरौली के जे०ई० दीपक श्रीवास्तव ने शारदीय नवरात्र में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा के लेकर आमजन से अपील की। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से अपील करते हुए कहा कि पंडालों की सुरक्षा के लिए विद्युत हाइटेंशन तार, एवं उपकरणों के नीचे मूर्तियां स्थापित ना करें। सभी पंडालों को अस्थायी विद्युत संयोजन लेना होगा। कहा गया है कि विद्युत तारों के नीचे पूजा पंडाल न बनाएं, प्रत्येक पूजा पंडाल में आग बुझाने के लिए आवश्यक सिलेंडर, बालू, पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए प्रत्येक समिति अपने-अपने एक कार्यकर्ता को विद्युत विभाग के एसडीओ, अवर अभियन्ता व लाइनमैन का मोबाइल नंबर जरूर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक समिति अपने अपने एक जिम्मेदार कार्यकर्ता का नाम व मोबाईल नंबर प्रशासन समेत विद्युत विभाग को अलग से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। पूजा पंडाल बनाने में सूखे बांस बल्ली का प्रयोग करें, हरे बांस व लोहे की पाइप का प्रयोग न करें। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थित का जायजा ले।इस दौरान एस एसो नवीन पाण्डेय, अश्वनी सिंह, सर्फुद्दीन अली,विनय श्रीवास्तव, हसरत अली, प्रमोद कुमार, अमेरिका प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking