News Addaa WhatsApp Group Join करें

Vijay Dubey Kushinagar/खड्डा: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Sanjay Pandey

Reported By:

May 17, 2022  |  9:35 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vijay Dubey Kushinagar/खड्डा: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे WhatsApp
Responsive image
  • प्रदेश सरकार स्मार्ट फोन देकर कर रही अपना वादा पूरा- सांसद विजय कुमार दूबे

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को खड्डा क्षेत्र के सरस्वती देवी महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की ओर से ग्रेजुएशन के 119 छात्र/छात्राओं को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने स्मार्ट फोन वितरित किए। स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे एवं इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

मंगलवार को नगर स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में सांसद विजय कुमार दूबे ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान स्नातक अंतिम वर्ष के कुल 119 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। अपने संबोधन में सांसद विजय दूबे ने कहा कि स्मार्ट फोन वितरण कर मोदी- योगी सरकार ने अपना वादा पूरा किया। आज युवा शक्ति और युवा वर्ग सभी रूढ़वादी परंपराओं से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्ट फोन देकर छात्राओं को तकनीकी एवं डिजीटल रूप से मजबूत किया है।महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्रा व शिक्षक आलोक पाण्डेय ने अतिथियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी खड्डा उपमा पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेशर वर्मा, प्रदुम्मन तिवारी, कुणाल राव, हरीश पिन्टू मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रिंकू शाही, बालमुकुंद दुबे, पवन राव, विद्यालय के मुख्य नियंता भूपेश राव, उपप्राचार्या श्रीमती विभा सिंह, शिक्षक गण राघवेंद्र मिश्रा, अजीत शुक्ला, अजीत मद्देशिया, सहित छात्र व छात्रायें उपस्थित रहीं।अंत में कालेज के प्रधानाचार्य दीपक कुमार मिश्र ने छात्राओं को भविष्य में कठिन परिश्रम करके सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking