News Addaa WhatsApp Group

विजिलेंस टीम शक के आधार पर मुझे पकड़ कर ले गई थी – राजेश साहनी

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 30, 2024  |  5:31 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विजिलेंस टीम शक के आधार पर मुझे पकड़ कर ले गई थी – राजेश साहनी

बोदरवार/कुशीनगर। मछुआ संघ के तहसील प्रतिनिधि राजेश साहनी ने आज बुधवार के दिन अपने घर पर पत्रकारों से बात चीत के दौरान बताया कि सतर्कता आयोग इकाई गोरखपुर (विजिलेंस टीम) के लोग बीते मंगलवार के दिन तहसील परिसर से मुझे शक के दायरे में अपने साथ पकड़ कर ले गए थे I परंतु मुझे निर्दोष साबित होने के कारण उसी दिन बीती रात में ही टीम के लोगों द्वारा मुझे घर पर लाकर छोड़ दिया गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बताते चलें कि कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम सभा बोदरवार निवासी मछुआ संघ के तहसील प्रतिनिधि राजेश साहनी ने बताया कि सतर्कता आयोग इकाई गोरखपुर (विजिलेंश टीम) द्वारा 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को कप्तानगंज तहसील परिसर में छापा मार कर घूस लेने के आरोप में कानूनगो के साथ पकड़ कर तहसील परिसर से मुझे थाने पर लाया गया I और बाद में टीम के लोग मुझे गोरखपुर भी ले गए I साहनी ने बताया कि वहां पर पूछ ताछ के दौरान जब मैने टीम को सच्चाई बताते हुए बताया I कि मछुआ संघ का तहसील प्रतिनिधि होने के नाते कल मैं तहसील परिसर में इंदरपुर निवासी निशा साहनी पत्नी बृजेश साहनी को आवंटित पोखरी संख्या 277 के नीलामी का शेष धनराशि 1,08,750 (एक लाख आठ हजार सात सौ पच्चास) रुपए को जमा करने हेतु रजिस्ट्रार कानूनगो के पास तहसील परिसर में गया हुआ था I तभी विजिलेंस विभाग की टीम के लोगों द्वारा वहां छापा मारा गया I और मेरे पास ज्यादा रुपया देख कर शक के दायरे में मुझे अपने साथ लेकर चले गए I देर रात जांच में पुष्टि हो गया कि इस प्रकरण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है I तो विजिलेंस विभाग के लोगों द्वारा मुझे निर्दोष मानकर छोड़ दिया गया I

मुझे राजनीतिक द्वेष के कारण फसाने का प्रयास किया गया था I मुझे निर्दोष साबित होने पर जमा करने वाले रुपए सहित विजिलेंस विभाग की टीम के लोगों ने मेरे घर रात में ही मुझे वापस पहुंचा दिया I विजिलेंस विभाग ने घूस लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking