News Addaa WhatsApp Group Join करें

विजय ने ऋषि पहलवान को दिखाया आसमान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 13, 2024  |  4:52 PM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विजय ने ऋषि पहलवान को दिखाया आसमान WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत स्थित अवरहीं कृतपुरा ग्राम सभा में कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी के दिन बुधवार को अयोजित विराट दंगल में शिवाजी अखाड़ा के पहलवान विजय ने वरगदवा के पहलवान ऋषि को पटखनी देकर आसमान दिखाया I

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ज्ञात हो कि 13 नवंबर दिन बुधवार को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा अवरहीं कृतपुरा में अयोजित पारंपरिक मेला और विराट दंगल में बोदरवार, मठिया,कुशीनगर , गोरखपुर, संतकबीर नगर, महराजगंज,धरमपुर,चौरीचौरा, आदि जगहों से आए हुए पहलवानों ने अपने कुस्ती कला का प्रदर्शन कर एक दूसरे को मात देकर जहां जीत हासिल की वहीं कुछ पहलवानों के जोड़ बराबर पर दिखे I इस दंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान ओमप्रकाश राय जहां मौजूद रहे वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक पहलवानों ने एक दूसरे के साथ अपने कला कौशल को दिखाते हुए अपने जोर का आजमाइश कर एक दूसरे को जहां चित करने का कार्य कर रहे थे वहीं दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोग तालियों से पहलवानों के हौसलों को आफजाई कर रहे थे I निर्णायक के रुप में पहलवान राजदेव निषाद रहे I इस दंगल का शुभारंभ व्यवस्थापक पूर्व प्रधान रामअज्ञा निषाद द्वारा अखाड़े पर बजरंग बली का पूजन करते हुए कपूर व अगरबत्ती जलाने के बाद किया गया I

दंगल का संचालन मगडिहा निवासी इंद्रभूषण उपाध्याय ने किया इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, रामसजीवन विश्वकर्मा, संतोष निषाद, बासुदेव साहनी, किशन निषाद, पवन साहनी,अभय साहनी, नंदकिशोर निषाद, बरवा कोटवा पूर्व प्रधान गोमल सिंह,रुदल सिंह,सहित ग्रामीणों संग क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking