हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बलुआ धूस मे देर शाम ग्रामीणों को दो तेंदुआ घूमते दिखाई दिए तो वे डर के गांव की तरफ भागकर अन्य लोगों को आपबीती सुनाई तो इसकी सूचना विधायक मोहन वर्मा को दिया।
जिस पर विधायक मोहन वर्मा ने हाटा वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को दिया जहां सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव के बगल धूस व बागीचे में छानबीन किया लेकिन तेंदुआ के कोई निशान नही मिले। फिर भी वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को सतर्क रहने व समूह मे शोर मचाते हुए आने जाने की सलाह दिया।साथ ही कहा कि यदि ऐसी कोई और जंगली जानवर दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें।हाटा वन विभाग की टीम में अनिल कुमार गौतम , रामप्रीत सिंह, अब्दुल आलम, सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…