अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या के द्वारा सवा लाख रूद्राभिषेक एवं हनुमान कथा का आयोजन किया था। जिसका शुभारंभ 1/08/2026 शनिवार से प्रारंभ होकर 3/08/2026 सोमवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।
यह कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ होकर सोमवार को भंडारे के साथ समाप्त हो गया।इस कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम में पहुंचकर सरयू स्नान के बाद रामघाट में स्थित रावत मंदिर में पार्थिवश्वर का निर्माण कर सवा लाख रूद्राभिषेक किया और रात्रि में पंडित अनुमानचार्य के मुखारविंद से संगीतमय हनुमंत कथा का रसपान किया। अंशुमानचार्य ने कथा के माध्यम से बताया कि रूद्राभिषेक करने से सभी प्रकार के बाधाएं समाप्त हो जाती है। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के रुद्राभिषेक से सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं।और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।घर में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के अनुसार, सृष्टि का सबसे पहला रुद्राभिषेक भगवान ब्रह्मा और विष्णु जी ने मिलकर किया था।श्रेष्ठता की परीक्षा के दौरान जब ब्रह्मा जी ने ऊपर की ओर और विष्णु जी ने नीचे की ओर लिंग के छोर का पता लगाने की यात्रा की और असमर्थ रहे। तब उन्होंने रुद्र रूप की महिमा समझकर अभिषेक किया।उन्होंने कथा में हनुमानजी के लीलाओं का वर्णन किया
उसके बाद आरती व प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन सोमवार को विशाल भंडारे के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक सुमंत पाण्डेय कपिल मुनि उपाध्याय,तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ (बंटी बाबा),नागेश्वर उपाध्याय,अमित पाण्डेय, राजमंगल तिवारी,चंचल उपाध्याय, पण्डित ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय,अमन सहित अन्य वैदिकाचार्य व सहायकगण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…
श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में गांव के सार्वजनिक रास्ते पर…
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर…