News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा: उपयोग लायक नहीं बचा सामुदायिक भवन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  6:50 PM

738 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: उपयोग लायक नहीं बचा सामुदायिक भवन

विशुनपुरा/कुशीनगर। नरहरिया गांव स्थित सामुदायिक भवन जर्जर हो गया है। फर्श टूट गया है। चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त है, फिर भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

विशुनपुरा ब्लॉक के नरहरिया गांव में वर्ष 2010 में विधायक निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। करीब दस लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद वर्ष 2011 में ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया था। इसमें एक बड़ा हॉल, दो कक्ष और शौचालय का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में भवन की हालत खस्ता हो गई है। चहारदीवारी ढह गई है। फर्श, दरवाजे और खिड़कियां टूट गई हैं। शौचालय ध्वस्त हो गया है।

ग्रामीण शोभा पाल का कहना कि सामुदायिक भवन जर्जर होता जा रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। रामनक्षत्र प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक भवन अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है। मोतीचंद ने कहा कि देखरेख के अभाव में भवन बदहाल होता जा रहा है। ग्राम प्रधान भोला उर्फ ईश्वर जायसवाल का कहना है कि सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में इसका जीर्णोद्घार कराया जाएगा।

“सचिव को भेजकर सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनवाया जाएगा।” – भगवंत कुशवाहा, एडीओ पंचायत


अजित यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking