नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा बिकास खण्ड के मिठहा माफी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पिपरा खुर्द के मुख्य मार्ग पर हुए जल जमाव के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों से उक्त समस्या के समाधान की मांग की है तथा अन्यथा की स्थिति में बृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
उक्त गांव में जल निकासी की कोई समुचित ब्यवस्था न होने से गांव का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर ही वह रहा है आलम यह है कि लगातार पानी बहाव से जल जमाव की स्थिति बन गई है।उक्त मुख्य मार्ग पर हुए जल जमाव से जहाँ आवागमन प्रभावित हो रहा है वही जल जनित बीमारियों के फैलने की भी आशंका बलवती बनी हुई है।उक्त मार्ग पर हुए जल जमाव के कारण आये दिन छोटी मोटी दुर्घटनाए भी होती रहती है।ग्रामीण उक्त मार्ग से आवागमन हेतु कतरा रहे है फिर भी मुख्य मार्ग होने के कारण उसी जल जमाव वाले मार्ग से यात्रा करना उनकी मजबूरी है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त समस्या से हम सभी बिगत कई वर्षो से जूझ रहे है जिसकी शिकायत जिम्मेदारों से अनेको वार की गई लेकिन मामला सिफर ही रहा।पिछले वर्ष उक्त समस्या के समाधान के लिए तत्कालीन जिला पंचायती राज अधिकारी को भी उक्त समस्या को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था।जिस पर वे मौके पर पहुच जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुआ जल जमाव की समस्या को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित भी किया।जिस पर तत्काल तो जिम्मेदारों द्वारा जल निकासी की बैकल्पिक ब्यवस्था की गई पर कोई स्थाई ब्यवस्था न होने के चलते पुनः हाल जस का तस हो गया।सबसे मजे की बात यह है कि उक्त गांव के ग्रामीणों को हाइवे तक जाने का मुख्य मार्च वही है जो जिम्मेदारो की नजर से अभी तक अछूत है।
उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा किसनमोर्चा मण्डल अध्यक्ष पिपरा दुर्गेश राय,नीरज राय, सन्दीप राय,सन्तोष राय,हरि प्रजापति,सुमन्त प्रजापति, साकिर,उदयभान प्रजापति,आलोक,पंकज राय,पुनीत राय,अमीन अंसारी नसरुदीन अंसारी, साकिर अंसारी, मनीष राय,संदीप कुमार,मोहन,कौशल्या देवी,सरिता देवी,संजू देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…