News Addaa WhatsApp Group

विशुनपुरा: ग्रामीणों ने सांसद को सौपा पत्रक ,राष्ट्रीय राज मार्ग से सड़क को जोड़ने के लिये दिया पत्रक 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2021  |  2:52 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: ग्रामीणों ने सांसद को सौपा पत्रक ,राष्ट्रीय राज मार्ग से सड़क को जोड़ने के लिये दिया पत्रक 

पिपरा बाजार/कुशीनगर। बिकास खण्ड विशुनपुरा के पटेरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने सांसद कुशीनगर को प्रार्थना पत्र सौप अपने गांव को राष्ट्रीय राज मार्ग से जोड़ने के लिए पक्के सड़क की मांग की है।

उक्त गांव के ग्रामीणों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित जयसवाल उर्फ गोल्डी,सत्यम शिवम मिश्रा,सत्यप्रकाश मिश्रा,उदयभान मिश्रा,बिकास दुबे,अशोक दुबे,सागर मिश्रा, मंटू राय,शम्भू गुप्ता,आदि ने अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके गांव पटेरा खुर्द से एनएच 28 बी तक पहुचने के लिए नाहर छपरा माइनर की पटरी ही मुख्य रास्ता है जो कच्चा है तथा बरसात के दिनों में टूट कर कीचड़ तथा पानी से पट जाता है जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन कष्टदायी हो जाता है सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों तथा आकस्मिक चिकित्सा के लिए जाते समय होती है।अतः जनहित में उक्त मार्ग को पक्का कराया जाना अति आवश्यक है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking