News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 5, 2026  |  6:57 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हाटा कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हाटा इकाई के चीनी मिल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ, जिसमें इकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में वृक्षों और पौधों को सदैव जीवनदायिनी शक्ति के रूप में देखा गया है। जिस प्रकार मानव जीवन के लिए जल अनिवार्य है, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन, वायु शुद्धिकरण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं और लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि वे भविष्य में बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक इकाइयों की जिम्मेदारी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम के दौरान केन हेड रविंद्र सिंह, फाइनेंस हेड राजेश कुमार गुप्ता, प्रोडक्शन हेड अनुज राणा, एचआर हेड प्रांशु शर्मा, श्री के.पी. सिंह, रविंद्र पांडे सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प और “हरित भारत–स्वच्छ भारत” के संदेश के साथ किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking