News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया पौधारोपण  प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं हरा भरा रखने हेतु दिलाई गई शपथ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2025  |  4:35 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया पौधारोपण  प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं हरा भरा रखने हेतु दिलाई गई शपथ

 

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

कुशीनगर  ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह कुशीनगर के देवरिया रोड स्थित हिरण्यावती घाट परिसर में नगर पालिका परिषद कुशीनगर एवं अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार 50 पौधों को रोपित कर पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
रोटरी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल ने कहा कि विविध कारणों से वर्तमान समय में पृथ्वी पर तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे सामान्य जीवन जीना कठिन होता जा रहा है इसलिए अब हम सबको पौधा लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव रोकने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इससे वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि अमेरिकन सिंह, स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक डॉ सुनील सिंह, सार्जेन्ट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, रक्तदान शिविर संयोजक शम्भू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, हसमुद्दीन अंसारी, विनोद वर्मा, अरूण मौर्य, हेमन्त गर्ग, रंजीत श्रीवास्तव, सत्येन्द्र राय, शिवजी जायसवाल, दीपेश कुमार सिंह, अभिनव त्रिपाठी, अनुष्का, आदिल खान, हरेंद्र यादव, साकेत गोविंद राव, अजय, कमोद पाण्डेय, समरजीत, अनिल, विजय यादव, राजकुमार, प्रमोद, एवं नितेश आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking