News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्वजीत राय उर्फ हलचल बाबू को मानव सेवा प्रकल्प कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2023  |  7:18 PM

221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्वजीत राय उर्फ हलचल बाबू को मानव सेवा प्रकल्प कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत WhatsApp
Responsive image
  • 14 दिसम्बर को लखनऊ में होगा ऐतिहासिक व्राह्मण महाकुम्भ
  • व्राह्मण महासभा रा के तत्त्वावधान में 14 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली व्राह्मण महाकुम्भ को सफल बनाये जाने की बनी रणनीति

पडरौना/कुशीनगर । पडरौना नगर के तहनुमान इण्टर कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय व्राह्मण महासभा (रा) कुशीनगर इकाई के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें आगामी 14 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली व्राह्मण महाकुम्भ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाये जाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी व्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सदाशिव मणि त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर 23 को लखनऊ में होने वाली व्राह्मण महासभा के महाकुम्भ को ऐतिहासिक भव्यता प्रदान करना है जिसके लिये हम सभी को अभी से उसकी तैयारियों में लग जाना होगा । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज की यह बैठक गैर राजनैतिक विषयों पर आधारित जनकल्याण हेतु होने जा रही आगामी माह की 24 दिसम्बर को लखनऊ व्राह्मण महाकुम्भ की बैठक को ऐतिहासिक बनाया जाना है जिसके मुख्य अतिथि तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के जनकल्याणोपदेश को हमें आत्मसात करना है और उन्हें व्राह्मण महा सभा रा की तरफ से सम्मानित करना है। लखनऊ व्राह्मण महाकुम्भ की बैठक में कुशीनगर जिले से जाने वाले व्राह्मण वन्धुओं की संख्या पर चर्चा की गयी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने संगठन में निष्ठा भाव को देखते हुए विश्वजीत राय उर्फ हलचल बाबू को मानव सेवा प्रकल्प कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और संगठन का प्रमाणपत्र पत्र प्रदान कर प्रदेश उपाध्यक्ष सदाशिव मणि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी क्रम में आशीष मिश्रा को रामकोला विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत कर जिलाध्यक्ष ने संगठन में सम्मिलित किया जिन्हें भी माल्यार्पण कर प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वागत किया।

बैठक को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र दूबे, आदित्य मिश्र पिंटू, अनिरुद्ध धर द्विवेदी, राम निवास तिवारी, जिला महासचिव हरिशंकर चौबे, जिला प्रवक्ता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, रत्नेश मणि, राजेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित करते हुए अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा नूतन दूबे ने किया। बैठक में जुगनू मिश्र, विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष मदन मिश्रा, ब्लॉक सचिव उमेश मिश्र, अनिल मिश्र, धनन्जय पाण्डेय, मनीष पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, डॉ एसएन मिश्रा,अखिलेश मणि सहित दर्जनों व्राह्मण वन्धुओं की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking